बेसिक शिक्षा विभाग ने मनाया 'स्व-गणना मेगा दिवस'
https://www.shirazehind.com/2026/05/blog-post_596.html
बीएसए ने स्वयं स्व-गणना करके कर्मचारियों को किया प्रेरित
जौनपुर। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अन्तर्गत जनपद में मकान गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक सम्पन्न कराया जाएगा। इसके पहले जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में “स्व-गणना अभियान” चलाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न विभागों के लिये अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।

