थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

 

जौनपुर। डीएम  ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।

जनसुनवाई के दौरान रासमंडल निवासी राहुल राय पुत्र रमेश राय के पड़ोसी से प्लास्टर कराने को लेकर चल रहे विवाद तथा प्रियंका श्रीवास्तव पुत्री आशीष के ताला खुलवाने से संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल समाधान कराया।

वहीं जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र पाल तथा तारतला निवासी अशोक कुमार जायसवाल एवं अनुराग गुप्ता के प्रार्थना पत्र संबंधित एसएचओ को हस्तांतरित करते हुए निर्देश दिया गया कि मौके पर पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे तथा पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, एसएचओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 1264319031223010559

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item