हैंडपंप से डीजल जैसी दुर्गंध का मामला निकला तकनीकी खराबी, प्रशासन की जांच में खुलासा

 

जौनपुर। तहसील बदलापुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र स्थित रामीपुर गांव में हैंडपंप से डीजल जैसी दुर्गंध एवं तैलीय पदार्थ निकलने की सोशल मीडिया पर वायरल खबर की प्रशासनिक जांच में तकनीकी खराबी का मामला सामने आया है।

तहसीलदार बदलापुर ने बताया कि मामले की जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया। स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि किसान विजय सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह द्वारा लगभग तीन वर्ष पूर्व निजी उपयोग के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाया गया था, जिसमें सबमर्सिबल पंप भी स्थापित किया गया था।

जांच में सामने आया कि सबमर्सिबल पंप की मोटर की ऑयल सील लीक होने के कारण पंप का तेल पानी के साथ बाहर आ रहा था। इसी वजह से पानी में पेट्रोलियम पदार्थ जैसी दुर्गंध महसूस हो रही थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह किसी प्रकार का प्राकृतिक तेल या डीजल निकलने का मामला नहीं है, बल्कि तकनीकी खराबी के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई।

मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत सचिव अनूप सिंह एवं रोजगार सेवक पंकज सिंह ने बताया कि खंड विकास अधिकारी बदलापुर के निर्देश पर किसान की सहमति से मिस्त्री बुलाकर सबमर्सिबल पंप को निकलवाया जा रहा है, ताकि हैंडपंप के माध्यम से परिवार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। सबमर्सिबल की मरम्मत अथवा नया पंप उपलब्ध होने के बाद उसे पुनः इंस्टॉल कराया जाएगा।

जांच के दौरान मौजूद अधिकारियों, प्रभावित किसान एवं ग्रामवासियों द्वारा मौके पर साक्ष्य स्वरूप हस्ताक्षर भी किए गए।

Related

JAUNPUR 3849665659663762368

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item