शौर्य संवाद संगोष्ठी में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

 

बदलापुर, जौनपुर। तहसील मुख्यालय स्थित में रविवार को शासन के निर्देशानुसार एनसीसी इकाई के तत्वावधान में “शौर्य संवाद” विषय पर संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर ने भारतीय सैन्य कर्मियों के शौर्य, साहस और पराक्रम को नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में जवानों का योगदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

एनसीसी अधिकारी ने पहलगाम आतंकी हमले एवं ऑपरेशन सिन्दूर के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, साहस और राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तैयार रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में , , , सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। कैडेट्स में सत्यम गौतम, श्रेया सिंह, अंकिता दुबे, प्रिया यादव एवं पूर्वी सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related

JAUNPUR 27810004841181218

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item