इनोवा की टक्कर से टूटा खंभा, सो रहे बी-फार्मा छात्र की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर भकुरा गांव के पास बुधवार की आधी रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित इनोवा कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर घर के बाहर सो रहे बी-फार्मा छात्र के ऊपर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान जपटापुर गांव निवासी 22 वर्षीय सनी राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सनी अपने ननिहाल भकुरा गांव में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार रात वह घर के सामने दरवाजे पर सो रहा था, तभी आधी रात के करीब तेज रफ्तार इनोवा ने खंभे में टक्कर मार दी। खंभा सीधे सनी के सिर पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटी रही। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related

JAUNPUR 7268336803649072829

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item