सड़क दुघर्टना में घर का चिराग बुझा, परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़

 

जौनपुर। विकास खंड बरसठी के बेलौना कला निवासी अवनीश सिंह (38) की मृत्यु बुधवार को मुम्बई के भयंदर मीरा में सड़क दुघर्टना में हो गई।वह पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे और फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी जिसमें उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। अवनीश के सिर में तेज चोट लगी। पुलिस उन्हें तत्काल उठाकर अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी का भी इलाज चल रहा है।

यह दुःखद समाचार जैसे ही उनके गांव बेलौना कला पहुंचा घर में बूढ़ी मां का रो रोकर बुरा हाल है। अवनीश पांच बहनों के इकलौते भाई थे।सभी बहनों की शादी हो चुकी थी।अवनीश का इकलौता पुत्र आर्यन (14) है जो अभी पढ़ रहा है।एक पुत्री भी थी लेकिन तीन वर्ष पहले रेबीज के चलते उसकी मौत हो चुकी है। परिवार की तीन पीढ़ियों में तीन लोग बचे मां, पत्नी, पुत्र। अवनीश की इस असामायिक मृत्यु से पूरे गांव में मातम है।

Related

JAUNPUR 8676087210696012111

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item