प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचीं और धरना देकर सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद के इस्तीफे की भी मांग उठाई।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ निम्नस्तरीय भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भाजपा के नेता नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के प्रतिनिधि हैं। उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं पर सीधा आघात है।

रागिनी सिंह ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी समाजवादी पार्टी की मानसिकता को उजागर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेताओं की भाषा और आचरण लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।

भाजपा जिला मंत्री अंशु कुशवाहा ने कहा कि सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी को अपने बयान के लिए बिना शर्त प्रधानमंत्री और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि संसद की गरिमा भंग करने के मामले में सांसद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

अंशु कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी जवाब मांगा कि क्या पार्टी अपने सांसदों की इस प्रकार की भाषा का समर्थन करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द माफी नहीं मांगी गई तो विरोध प्रदर्शन को तहसील और गांव स्तर तक व्यापक रूप दिया जाएगा।

क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा अर्चना शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरी तरह अशोभनीय और निंदनीय है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और संबंधित सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन में विमला श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, प्रीति गुप्ता, राखी सिंह, वंदना सिंह, मिलन श्रीवास्तव, निशी सोनकर, सुशीला सिंह, पूनम प्रजापति, पूजा सिंह, शांति मौर्य, मीता यादव, आशा सुमन, सुभाना मौर्य, लीलावती गुप्ता, विमला विन्द, रुपा अग्रहरि, प्रीति शुक्ला, संगीता मिश्रा, सुशीला विश्वकर्मा, चंदकला कुशवाहा, मुन्नी देवी, दुलारी, गायत्री देवी और सुमन देवी सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Related

JAUNPUR 4015064574551935028

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item