जफराबाद नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न

 

जौनपुर। जफराबाद नगर पंचायत में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत कार्यालय स्थित सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार दोपहर तीन बजे किया गया, जिसमें सदर तहसीलदार आशीष सिंह ने नव-नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बताया गया कि गत माह शासन द्वारा राजकुमार राजभर, जिरावती मौर्या एवं दीपिका पाल को नगर पंचायत जफराबाद का नामित सभासद मनोनीत किया गया था। तीनों सभासदों ने समारोह में विधिवत शपथ लेकर अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन उम्मे रहिला, डॉ. सरफराज खान, अधिशासी अधिकारी सितला प्रसाद गिरी, चुकंदर निषाद, हनीफ खान, दीपक, अनिल राजभर, चंद्रशेखर सरोज, तोसा मौर्य एवं पिंटू सहित नगर पंचायत के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की उम्मीद जताई।

Related

डाक्टर 2590748892464077106

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item