डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य केंद्र की पोल, प्रभारी चिकित्साधिकारी पर गिरी गाज


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने गुरुवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. पटेल अनुपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दे दिए।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी जनपद मुख्यालय पर आयोजित बैठक में गए हैं। हालांकि जिलाधिकारी ने जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली तो पता चला कि मुख्यालय पर कोई बैठक आयोजित ही नहीं की गई थी। गलत जानकारी सामने आने पर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने डॉ. कमलेश कुमार से स्पष्टीकरण तलब करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी का अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए।
डीएम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय से भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों से सीधे संवाद कर दवा वितरण और उपचार व्यवस्था की जानकारी भी ली।
उन्होंने निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी वार्ड और परिसर को स्वच्छ रखा जाए तथा अस्पताल में आने वाले मरीजों के इलाज के लिए प्रभावी एवं समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 547397513462662077

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item