टीडी इंटर कॉलेज में हनुमान चालीसा पाठ, छात्रों को बांटे गए लड्डू

 

जौनपुर।टीडी इंटर कॉलेज के मुख्य भवन में मंगलवार सुबह 7:30 बजे प्रार्थना स्थल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना, राष्ट्रगान और वंदे मातरम के बाद ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

इसके बाद वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदीप कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह एवं नम्रता सिंह ने विद्यार्थियों को पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की जीत की जानकारी देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर शिक्षकों के आर्थिक सहयोग से सभी विद्यार्थियों को लड्डू वितरित कर मुंह मीठा कराया गया और उन्हें घर के लिए विदा किया गया।

कार्यक्रम में राजीव कुमार सिंह, बद्रीनाथ सिंह, कपिल देव सिंह, डॉ. मयंक शेखर झा, संजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, अपर्णा मिश्रा, अजय कुमार सिंह द्वितीय, दिवाकर सिंह और अभिषेक सिंह ‘सोनू’ सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।

Related

डाक्टर 2028624435323394374

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item