अनाधिकृत बसों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 10 का चालान, तीन बसें सीज

 

जौनपुर। परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों एवं अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 10 बसों का चालान किया गया, जबकि तीन बसों को सीज कर संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया।

एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार के साथ बुधवार रात जनपद के विभिन्न मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 50 बसों की जांच की गई।

जांच में बिना नंबर प्लेट संचालित होने, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली 10 बसें पकड़ी गईं, जिनका चालान किया गया। वहीं गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तीन बसों को सीज कर दिया गया।

एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह ने वाहन संचालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एवं जनहित को देखते हुए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related

JAUNPUR 8368475190778814788

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item