14 गौसेवकों को उम्रकैद का मामला पकड़ रहा तूल, राष्ट्रपति से क्षमादान की मांग

 

जौनपुर। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में 14 गौसेवकों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इसी क्रम में राष्ट्रवीर सेना के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार सदर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और दोषियों को क्षमादान दिए जाने की मांग की।

सेना अध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा न्यायालय द्वारा नजीर अहमद हत्याकांड मामले में दीपक केवट, अजय राठौर, कन्हैया, गौरव समेत 14 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। संगठन का कहना है कि यह निर्णय गौसेवकों के मनोबल को प्रभावित करेगा और भविष्य में गौहत्या रोकने के प्रयासों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से संविधान के अनुच्छेद-72 के तहत प्राप्त क्षमादान की शक्ति का प्रयोग करते हुए सभी 14 दोषियों की सजा माफ करने का अनुरोध किया। संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि मामले में पर्याप्त साक्ष्यों का अभाव था और इस आधार पर पुनर्विचार की आवश्यकता है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रवीर सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ रक्षा सनातन संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गौसेवकों को न्याय नहीं मिला तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष आलोक सेठ, मंत्री नीरज सेठ, कोषाध्यक्ष मंगल सेठ, सियाराम गुप्ता, दीपक सेठ, सुरेंद्र जी, चंदन सोनी, एडवोकेट उग्रसेन यादव, प्रीतम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related

JAUNPUR 857475027679252304

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item