मई बाजार हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मई बाजार में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार 22 जून को मई बाजार में खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में सुमित सिंह के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले में थाना बक्शा पर मुकदमा संख्या 336/26 धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतीश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में बक्शा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर नेपालनगर स्कूल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम गौतम (19 वर्ष) पुत्र अशोक गौतम तथा शनी गौतम (21 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अमरजीत गौतम, निवासी ग्राम मई थाना बक्शा शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण यादव, कांस्टेबल अम्बिकेश दीक्षित तथा हिमांशु सिंह शामिल रहे।

घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने दावा किया है कि हत्या के मामले में शामिल आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे मामले का शीघ्र पर्दाफाश हो सका।

Related

JAUNPUR 4555584712831323212

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item