30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र

जौनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह मंगलवार को टीप टॉप ब्यूटी पार्लर, टीडी कॉलेज दक्षिणी गेट स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षित महिलाओं और बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ कोतवाली की पहली महिला कोतवाल अनीता सिंह एवं साइबर सेल की महिला थाना प्रभारी नीलम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि अनीता सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करना समाज की बड़ी आवश्यकता है। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा इस दिशा में किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और रोजगारपरक कौशलों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी ऐसी संस्थाओं तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन स्तर पर सहयोग का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी भी दी। विशिष्ट अतिथि नीलम सिंह ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक सीमा गुप्ता एवं क्षमा सिंह के साथ अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए। प्रशिक्षण शिविर में सुधा सिंह, रीना, आलिया, सुमन, मिनू और अनीता ने प्रशिक्षक के रूप में योगदान दिया।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। बेस्ट मेकअप में प्रियंका मौर्य, बेस्ट हेयर कट में तनुप्रिया सिंह, हेयर डू में वंदना सोनकर तथा बेस्ट स्किन एडवांस श्रेणी में साहिबा अफसर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंत में महासचिव राधिका सिंह एवं नीलम मिश्रा ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Related

डाक्टर 8927974799037256508

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item