केराकत में व्यापारी के घर 35 हजार रूपए नकद सहित 45 लाख की चोरी

संजय शुक्ल 

केराकत। जौनपुर स्थानीय कस्बा के पुराने चौराहा के निकट स्थित मोहल्ला नालापार में शुक्रवार 26 जून को  दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। यहां के निवासी और व्यवसायी पवन मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय राम मोदनवाल के घर चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर 35 हजार रुपए नकद सहित करीब 45 लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। 

पवन मोदनवाल शुक्रवार को दिन में घर में ताला लगाकर सपरिवार थोड़ी दूरी पर स्थित नए घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम करीब 7 बजे लौटकर ताला खोले तो दरवाजा भीतर से बंद था। पवन के घर से सटे तीन घर हैं। चोर किसी पड़ोसी के छत के रास्ते ही पवन के घर में उतरे थे। 

​इस दुस्साहसिक वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में गहरा आक्रोश और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल केराकत तहसील इकाई के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपकर जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग की है।

​व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार पिंकू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कमलापुरी, दयाराम गुप्ता, इरफान अहमद आदि पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस भीषण चोरी का पर्दाफाश जल्द नहीं किया गया, तो नगर के समस्त व्यापारी उग्र आंदोलन और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिए बाध्य होंगे।

​प्रभारी निरीक्षक को सौंपे गए पत्र पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत दयाराम गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, अवतार कुमार सहित अनेक व्यापारियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related

JAUNPUR 2557903598800335543

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item