डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद, समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर लाइन बाजार थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समाधान पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान थाना प्रभारी के.के. सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 2719047663698289385

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item