कचहरी रोड पर फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

जौनपुर।
नगर के अतिव्यस्त कचहरी रोड स्थित जोगियापुर मोहल्ले में शनिवार को एक फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही डीएम एसपी भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए, फायरब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत से करीब दो घंटे बाद बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की दुकानों और मकानों तक आग फैलने से बच गई।

आग लगने के कारण शोरूम में रखा लाखों रुपये मूल्य का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि आज शाम करीब साढ़े छह बजे फर्नीचर शो रुम में आग लगने की सूचना मिला , मै एसपी , सीओ और लाइन बाजार थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गये दमकल की पांच गाड़ियों के माध्यम से करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है , डीएम ने बताया कि शो रुम में फायर सिस्टम लगा हुआ था लेकिन पैनिक होने के कारण उसका उपयोग नहीं किया ,प्रथम दृष्टया आग शॉट्स सर्किट के कारण लगा है , फिलहाल पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित किया है टीम में एडीएम और एसडीएम सदर है ये लोग कल शाम तक अपनी जांच रिर्पोट देंगे।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item