राज्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी बने मनीष श्रीवास्तव, भव्य स्वागत से हुआ अभिनंदन

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किए जाने पर मनीष श्रीवास्तव का शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। जहांगीराबाद स्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के महासचिव एवं सहकार भारती के जिला मंत्री नवनीत श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह में मौज-मस्ती ग्रुप के सदस्यों ने मनीष श्रीवास्तव का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रमोद श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, सुप्रतीक गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, संजीव केसरवानी, शशि श्रीवास्तव 'गुड्डू', एडवोकेट शिव गोविंद लाल श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव, किशलय श्रीवास्तव एवं प्रखर श्रीवास्तव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह नई जिम्मेदारी उनके लिए जनसेवा का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट शिव गोविंद लाल श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव 'गुड्डू' तथा कार्यक्रम के आयोजक नवनीत श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौरतलब है कि मनीष श्रीवास्तव लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय हैं और पूर्व में नगर पालिका परिषद जौनपुर के नामित सभासद के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item