भीषण उमस ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी, रात में भी नहीं मिली राहत, भरपूर नींद हुई मुश्किल

 

जौनपुर। जिले में शनिवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और सूरज की तीखी किरणों ने लोगों को बेहाल कर दिया, जबकि पिछले दो दिनों से जारी उमस ने परेशानी और बढ़ा दी है। दिनभर कामकाजी लोग पसीने से तर-बतर रहे और शाम ढलने के बाद भी मौसम में राहत नहीं मिली।

सूर्यास्त के बाद भी उमस का असर देर रात तक बना रहा। हवा का बहाव लगभग ठप रहने से घरों और बाहर दोनों जगह लोग बेचैनी महसूस करते रहे। बिजली के पंखे भी गर्म हवा फेंकते रहे, जिससे लोगों को पूरी रात चैन की नींद नसीब नहीं हुई।

बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग बार-बार पसीना पोंछते नजर आए। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने रातभर करवटें बदलकर समय बिताया।

मौसम के इस बदले मिजाज ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लोग अब बारिश या तेज हवाओं का इंतजार कर रहे हैं, ताकि भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सके।

Related

JAUNPUR 8758740029213828369

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item