मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 94,000 रुपये

 साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाते हुए उसके बैंक खाते से 94,000 रुपये उड़ा दिए। घटना के संबंध में पीड़ित पन्नालाल यादव, निवासी ग्राम कौवापार, थाना गौराबादशाहपुर ने साइबर  थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कौवापार गांव निवासी पन्ना लाल यादव ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा सिपाह, जौनपुर में बचत खाता है। पीड़ित पन्ना लाल यादव ने बताया कि बीते 7 जून को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए एक अनजान 'APK' फाइल आई। इस फाइल को खोलते ही पीड़ित का मोबाइल हैंग होने लगा और काम करना बंद कर दिया। इसके दो दिन बाद, 9 जून को उनके मोबाइल पर कई अनजान ओटीपी आए, जिन्हें उन्होंने डिलीट कर दिया।  

शिकायत के अनुसार, 9 जून की शाम 6:13, 6:16 और 6:18 बजे यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के खाते से क्रमशः 49,000 रुपये, 25,000 रुपये और 20,000 रुपये की निकासी की गई। मोबाइल ठीक कराने के बाद जब पीड़ित ने 11 जून को अपना बैंक स्टेटमेंट चेक किया, तब उन्हें कुल 94,000 रुपये की धोखाधड़ी का पता चला। जिसे जानकर पन्ना लाल के होश उड़ गए। जिस पर पन्ना लाल ने गौराबादशाहपुर थाने पर सूचना दिया। जहां पर गौराबादशाहपुर थाना पुलिस द्वारा उन्हें साइबर का मामला होने पर साइबर थाने पर भेजा गया। साइबर थाने पर पुलिस ने बीते 12 जून, शुक्रवार को पीड़ित पन्ना लाल यादव से तहरीर प्राप्त कर साइबर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगा सागर मिश्र ने बताया कि कौवापार गांव के पन्ना लाल यादव गौराबादशाहपुर थाने पर प्रार्थना पत्र लेकर आए था, उनके साथ साइबर ठगी हुआ था। जिन्हें साइबर का मामला होने के कारण साइबर थाने पर भेजा गया। जहां उनकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Related

JAUNPUR 4522894826052729214

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item