जौनपुर की उर्वशी सिंह को मिला नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड

जौनपुर। सामाजिक सरोकारों, रक्तदान जागरूकता और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिले की समाजसेवी एवं एडवोकेट उर्वशी सिंह को लखनऊ में आयोजित समारोह में 'नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा 'संवेदना-2' कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, राज्यमंत्री विरजा कुमार गोयल तथा संदीप बंसल सहित अन्य अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन एंड अवेयरनेस कैंपेन के अंतर्गत किया गया। यह सम्मान वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की मान्यता के साथ प्रदान किया गया।

उर्वशी सिंह वर्तमान में महिला थाना जौनपुर में पारिवारिक विवादों का आपसी सुलह-समझौते से निस्तारण कराने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वहीं, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष के रूप में वे लंबे समय से रक्तदान जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े जनकल्याणकारी अभियान संचालित कर रही हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उर्वशी सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार उनके व्यक्तिगत प्रयासों का नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं और समाजसेवियों का सम्मान है, जो निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा।

Related

डाक्टर 7478189677798238924

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item