सीएमओ के औचक निरीक्षण से मची अफरा—तफरी
https://www.shirazehind.com/2026/06/blog-post_178.html
सोंधी स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी
खेतासराय, जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी का शुक्रवार की सुबह नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी ने दौरा किया। साथ ही मातहतों से अभिलेखों सहित मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान फूल एक्शन में नज़र आये।जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 गंगाराम गौतम साढ़े 10 बजे के करीब सोंधी स्वास्थ्य केन्द्र पर अचानक पहुंच गए। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों में हड़कम्प मच गया। उन्होंने ओपीडी में पहुंचकर पहले उपस्थिति रजिस्टर और मोमेंट रजिस्टर देखा, औषधि भंडारण, लैब की जांच की महिला वार्ड में पहुंचकर प्रसव कक्ष देखा ओपीडी कर रही डॉ0 फिरदौस से शासन द्वारा मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली ओपीडी में मरीज देख रहे डॉ0 विवेकानंद कुशवाहा से मरीजों की जानकारी प्राप्त किया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सूर्य कुमार यादव ने डेंगू वार्ड पेयजल, टीबी यूनिट बीपीएमयू यूनिट सहित मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली चिकित्सा प्रभारी ने विस्तार से क्रमवार विभागीय जानकारी दी जिस पर भौतिक निरीक्षण कर संतोष जताया। साथ ही साफ—सफाई के निर्देश दिये। लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर निरीक्षण के बाद प्रस्थान किया जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस लिया।
इस अवसर पर डॉ0 साजिद, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी विप्लव यादव, शाहनवाज़ अहमद, अशोक यादव, सुल्तानी, गुलाब यादव, राहुल यादव, लिपिक दिवाकर सिंह, अखिलेश कुमार, अशोक कुशवाहा सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

