भामाशाह के राष्ट्रप्रेम से सीख लें व्यापारी : दिनेश टंडन

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में सोमवार को दानवीर भामाशाह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संगठन की ओर से जिले के तीन वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि दानवीर भामाशाह ने राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर इतिहास में अमिट स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि आज के व्यापारियों को उनके त्याग, राष्ट्रप्रेम और समाजसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

 प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने भी भामाशाह जयंती की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी छब्बू लाल सोनकर, उमापति केडिया और विमल भोजवाल को अंगवस्त्र, मोती माला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ,संतोष अग्रहरि, आशीष गुप्ता, राजदेव यादव, अशोक बैंकर, नरेंद्र जायसवाल, रामकुमार साहू, रवि श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, संजीव यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। संचालन संतोष साहू ने किया, जबकि अंत में नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 2392855427196182356

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item