महज छह हजार रुपये के बकाये पर यूनियन बैंक की बिजली कटी, घंटों प्रभावित रहा कामकाज

 

जौनपुर। बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूली अभियान के तहत मंगलवार को यूनियन बैंक की शिवापार शाखा का बिजली कनेक्शन काट दिया। बताया गया कि बैंक पर करीब छह हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। बिजली आपूर्ति बंद होते ही शाखा में बैंकिंग कार्य प्रभावित हो गया और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक नियमित रूप से समय पर बिजली बिल का भुगतान करता रहा है। इस बार वह लगभग 10 दिनों के अवकाश पर थे, जिसके कारण निर्धारित समय पर बिल जमा नहीं हो सका। इसी बीच बिजली विभाग की टीम ने बकाया राशि को देखते हुए कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई कर दी।

बैंक प्रबंधन का कहना है कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि महज छह हजार रुपये के बकाये पर राष्ट्रीयकृत बैंक का बिजली कनेक्शन काटे जाने से विभाग की सख्ती साफ नजर आई।

उधर, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बकाया वसूली अभियान के तहत सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से कार्रवाई की जा रही है। सरकारी, निजी संस्थानों या आम उपभोक्ताओं के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। निर्धारित समय पर बिल जमा न होने पर नियमानुसार कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई की जाती है।


Related

JAUNPUR 5616141932634353442

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item