हनुमान मंदिर में आप की 'न्याय-अर्जी', राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच की मांग

 

जौनपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर स्थित बीआरपी इंटर कॉलेज के सामने हनुमान मंदिर में "बजरंगबली के चरणों में न्याय-अर्जी" कार्यक्रम आयोजित कर श्रीराम मंदिर चढ़ावा, दान और भूमि खरीद से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामलों की निष्पक्ष जांच तथा एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा ने बजरंगबली के चरणों में प्रतीकात्मक रूप से 420 रुपये का दान अर्पित कर न्याय-अर्जी समर्पित की। उन्होंने आरोप लगाया कि रामभक्तों के चढ़ावे और दान से जुड़े मामलों में वर्षों से उठ रहे सवालों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि यदि सामान्य मामलों में त्वरित एफआईआर दर्ज हो सकती है तो करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में भी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान और चढ़ावा जनता की अमानत है, इसलिए उसका पारदर्शी लेखा-जोखा सार्वजनिक होना चाहिए। उन्होंने आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सत्य सामने लाने की मांग की।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली से सत्य की विजय और रामभक्तों की आस्था की रक्षा की प्रार्थना की। इस दौरान रत्नेश सिंह, सुभाष चंद्र गौतम, राजेश अस्थाना, एच.एन. तिवारी, वंदना मिश्रा, बबलू गुप्ता, विद्याधर मिश्र, प्रदीप मिश्रा और आशुतोष मौर्या समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 2080790930143527098

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item