जंघई फ्लाईओवर पर मार्किंग कार्य शुरू, जल्द मिलेगी यातायात जाम से राहत

 

मछलीशहर/जंघई। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंघई में निर्माणाधीन फ्लाईओवर परियोजना तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। फ्लाईओवर पर गार्डर चढ़ाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके बाद निर्माण कार्य में जुटी स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा अब फ्लाईओवर पर सड़क मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।

मार्किंग कार्य शुरू होने से यह संकेत मिल रहा है कि फ्लाईओवर का निर्माण जल्द ही पूरा होने वाला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर के शुरू होने से जंघई बाजार एवं रेलवे क्रॉसिंग के आसपास लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी तथा मछलीशहर, जौनपुर और वाराणसी की ओर आने-जाने वाले यात्रियों का सफर अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि शेष औपचारिकताएं पूरी होते ही फ्लाईओवर का लोकार्पण कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

Related

डाक्टर 1767758986107208392

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item