छत पर सो रहा मजदूर आधी रात को गिरा, चार बच्चों के सिर से उठा पिता साया
https://www.shirazehind.com/2026/06/blog-post_498.html
खेतासराय, जौनपुर। सोंधी मोहल्ले में शनिवार सुबह उस समय मातम छा गया जब एक युवक की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आस—पास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक सोंधी मोहल्ला निवासी छोटे लाल प्रजापति (35) शुक्रवार रात क्षेत्र से गई एक बारात में शामिल होने गए थे। देर रात घर लौटने के बाद वह विश्राम के लिए मकान की छत पर चले गए। परिजनों के अनुसार रात के दौरान किसी समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
शनिवार सुबह घटना का पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके निधन से पत्नी और चार बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला छत से गिरने का प्रतीत होता है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है और लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।