नवागत डीआईओएस के नेतृत्व में 'शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

 नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

जौनपुर। जनक कुमारी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपद के नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) देवेंद्र कुमार सिंह के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनपद प्रधानाचार्य परिषद तथा जनक कुमारी इंटर कॉलेज परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपस्थित प्रधानाचार्यों ने नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षाविदों ने श्री सिंह के सरल, सहज एवं विनम्र व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में जनपद की माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण एवं छात्रहितैषी बनाने के लिए प्रशासन और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में जिले की माध्यमिक शिक्षा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। साथ ही सभी प्रधानाचार्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सहयोग एवं सहभागिता का आश्वासन दिया।

समारोह में प्रधानाचार्य परिषद के प्रादेशिक महामंत्री (संगठन) एवं जनता इंटर कॉलेज बरसठी के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार त्रिपाठी, मंडलीय महामंत्री डॉ. जयप्रकाश सिंह, टीडी इण्टर कॉलेज के प्रिंसपल सत्यप्रकाश सिंह,परिषद के प्रदेश संरक्षक डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका इंटर कॉलेज के अवकाशप्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. उदय राज सिंह, सहकारी इंटर कॉलेज मिहरावां के प्रधानाचार्य डॉ. आर.डी. सिंह, बी.आर.पी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संत परमहंस इंटर कॉलेज औका के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव, नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश कुमार सिंह, किसान इंटर कॉलेज अजोशी के प्रधानाचार्य डॉ. रामानंद यादव, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नासिर खान, इंटर कॉलेज कुंवरदा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह, इंटर कॉलेज फतेहगंज के प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह तथा इंटर कॉलेज मेहदी के प्रधानाचार्य नीरज यादव सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रदीप मिश्रा, टी.डी. कॉलेज के राजीव कुमार एवं अम्बर सिंह तथा जनक कुमारी इंटर कॉलेज के शिक्षक विपनेश कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद जकारिया, श्रीप्रकाश दुबे, संदेश श्रीवास्तव, रूपम श्रीवास्तव, तेज बहादुर प्रजापति, रोहित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रजापति, राजकुमार यादव सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रधानाचार्य परिषद के प्रादेशिक महामंत्री (संगठन) डॉ. राजेश कुमार त्रिपाठी ने किया। समारोह के अंत में परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर सिंह ने सभी आगंतुक प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के उत्थान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित शिक्षकों ने नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related

डाक्टर 9062575112332646654

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item