ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर समेत नगदी की चोरी

जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरही गांव में रविवार की रात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर अलमारी में रखे करीब 3 लाख के गहने व नगदी उठा ले गए। पीड़ित ने सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस चोरी के घटना मे छानबीन में जुट गई।

 बता दें कि अतरही गांव में सुभाष सिंह का परिवार रोज की भांति शाम खाना पीना खाकर करीब 11 बजे  घर के बरामदे मे सो गए और सुबह जब सुभाष सिंह जागे तो देखा घर के ताले टूटे हैं और घर में रखी अलमारी व लाकर टूटा है कपड़े बर्तन तीतर वितर है । लाकर  मे रखे सोने की एक चेन सोने की एक मांग टीका सोने की अंगूठी पायल दो सेट 600 रुपए नगद जो  शर्ट  की जेब में रखा था, चोर उसे भी उठा लें गये। घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल पुलिस को दी।  उनके मुताबिक रात में चोर सोने के बाद घर में घुसे हैं। और अलमारी लाकर तोड़कर जेवरात निकाल लें गए। इस मामले की सूचना सुभाष सिंह ने थाना सरायख्वाजा पुलिस  को दी ।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर परिवार में दहशत है। सुभाष सिंह ने कहा चोरों ने सभी सामान बिखेर दिया था और बेड तोड़ डाले हैं रजाई गद्दे फाड़ डाले हैं जैसे वह एक-दो घंटे तक चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं सुबह जानकारी होने के बाद 112 नंबर पर सूचना दी पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।

Related

JAUNPUR 2570421949708130196

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item