शुक्रवार की सुबह गरज चमक के साथ बारिश, तापमान में गिरावट

 

जौनपुर। पिछले पन्द्रह दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू की चपेट से समूचे मछलीशहर तहसील क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त था। शुक्रवार की सुबह आसमान बादलों से घिरा और साढ़े छः बजे के करीब बारिश का सिलसिला गरज चमक के साथ जारी हो गया।इसी बीच हवा का बहाव थमा रहा। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिल गई है। बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालय खोल दिये गये थे लेकिन भीषण गर्मी के कारण बच्चों की उपस्थिति कम ही रही थी। बारिश से सबसे ज्यादा लाभ धान की नर्सरी को होगा।इस सम्बन्ध में विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव के किसान रवीन्द्र सिंह कहते हैं कि चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से धान की नर्सरी की ग्रोथ बेहद स्लो थी आज के बाद अगर बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहता है तो धान की नर्सरी में जल्द ही रौनक आ जायेगी।

Related

डाक्टर 6861402987164902325

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item