सपा के कई सांसद भविष्य में एनडीए में शामिल हो सकते हैं : अरविंद राजभर

सितमसराय में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण, 2027 को लेकर डॉ. अरविंद राजभर का बड़ा राजनीतिक दावा

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के जीतापुर सितमसराय में श्रावस्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा का अनावरण सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने किया। इसके बाद आयोजित भाईचारा एवं समरसता समारोह में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी और सपा-बसपा का राजनीतिक सफाया हो जाएगा।


उन्होंने दावा किया कि जफराबाद विधानसभा सुभासपा की जीती हुई सीट है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसी सीट से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। डॉ. अरविंद राजभर ने सपा और उसके नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सपा के कई सांसद भविष्य में एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए जखनिया (गाजीपुर) के विधायक बेदीराम ने कहा कि प्रदेश में ओमप्रकाश राजभर जैसा नेता मिलना असंभव है। वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जेपी सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सामाजिक भाईचारे को मजबूत बनाकर वर्ष 2027 में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री और ओमप्रकाश राजभर को उपमुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य करना होगा।

डॉ. जेपी सिंह ने यह भी कहा कि पार्टी के स्थापना काल से जुड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का चयन सभी की राय से किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. बलिराज राजभर ने किया, जबकि आभार जिलाध्यक्ष चंदन राजभर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखदू रहे। इस अवसर पर रमेश राजभर, बृजभान राजभर, राजीव सिंह बेदी, दिनेश सिंह प्रधान, मोतीलाल राजभर, सुनील राजभर, मनोज दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 2534059518387152658

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item