इन्द्रसेन सिंह को मिला राज्य स्तरीय कृषि सम्मान

 

थानागद्दी  (जौनपुर)। केराकत ब्लॉक क्षेत्र के सोहनी गांव निवासी प्रगतिशील किसान  इन्द्रसेन सिंह को दिल्ली प्रेस के प्रतिष्ठित फार्म एन फूड मीडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स 2026 में बेस्ट फार्मर अवार्ड इन इनोवेटिव फार्मिंग श्रेणी के अंतर्गत सम्मानित किया गया।

अवार्ड समारोह का आयोजन मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हॉल में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कृषि, डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में किए जा रहे उनके प्रयासों की सराहना की। समयाभाव के कारण कृषि मंत्री जी को कार्यक्रम से प्रस्थान करना पड़ा।

इसके पश्चात डॉ. पंकज त्रिपाठी, कृषि निदेशक, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, तथा डॉ. संजय सिंह, महानिदेशक, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (UPCAR) द्वारा इन्द्रसेन सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया। दोनों अधिकारियों ने उनके अभिनव कृषि प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे किसान प्रदेश के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

इन्द्रसेन सिंह का चयन उनके द्वारा खेती में अपनाए गए नए प्रयोगों, बेहतर प्रबंधन और कृषि क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर किया गया। इस उपलब्धि से जौनपुर जनपद सहित पूरे केराकत तहसील क्षेत्र के किसानों में हर्ष का माहौल है।

इन्द्रसेन सिंह ने इस सम्मान के लिए आयोजकों, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, मेहनत और सही मार्गदर्शन से खेती को अधिक लाभकारी और सम्मानजनक बनाया जा सकता है।

इन्द्रसेन सिंह के सम्मानित होने पर शुभचिंतकों में खुशी है। डॉ नरेंद्र सिंह रघुवंशी, संजय शुक्ल, राजेन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा आदि अनेक लोगों ने बधाई दी। संजय शुक्ल ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल इन्द्रसेन सिंह के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए गर्व का विषय है।

Related

JAUNPUR 22376258511725514

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item