डीएम ने निर्माणाधीन जिला कारागार का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
https://www.shirazehind.com/2026/06/blog-post_321.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने निर्माणाधीन जिला कारागार के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण प्रगति की जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या, आवश्यक मशीनों और सामग्रियों की उपलब्धता बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाय जिससे निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण कराया जा सके। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम को इस प्रकार बनाया जाय कि वर्षा के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। समस्त आवासीय एवं अनावासीय परिसरों से जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाय। साथ ही मल्टीपरपज हॉल एवं हाई सिक्योरिटी बैरक के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने तथा मिट्टी को समतल कर उसे बगीचे के रूप में विकसित किये जाने के भी निर्देश दिये।

