सरकारी आरआरआर सेंटर में चोरी, टीवी-इन्वर्टर समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब

 

धर्मापुर (जौनपुर):स्थानीय नगर पंचायत के चौरसंड वार्ड स्थित सरकारी आरआरआर सेंटर में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर केंद्र से टीवी, इन्वर्टर तथा कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आल्हा की जानकारी होने के बाद भी पुलिस मीडिया के सामने घटना को न आने देने का भरसक प्रयास करती रही।


 गुरुवार सुबह कर्मचारी जब केंद्र पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा गया तो कार्यालय का सामान बिखरा पड़ा था। चोर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इसके अलावा केंद्र में रखा टेलीविजन, इन्वर्टर तथा कई आवश्यक सरकारी अभिलेख भी गायब मिले।

घटना के संबंध में नगर पंचायत के लिपिक हरेंद्र बिंद ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि चोरी के कारण कार्यालय के कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों के गायब होने से परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

सूचना मिलने पर पुलिसमौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Related

JAUNPUR 8278218678493970904

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item