ताला तोड़कर स्कूल में चोरी, स्टेबलाइजर और चार सीसीटीवी कैमरे ले गए चोर

 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रन्नो दक्षिण पट्टी में सोमवार रात चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर विद्यालय का ताला तोड़कर कमरे में रखा 5 किलोवाट का स्टेबलाइजर तथा चार सीसीटीवी कैमरे चुरा ले गए। वारदात के दौरान बरामदे में लगा एक कैमरा भी तोड़ दिया गया और परिसर में लगी टाइल्स को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को सुबह घटना की जानकारी हुई। विद्यालय के मुख्य कक्ष का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा 5 किलोवाट क्षमता का स्टेबलाइजर गायब मिला। जांच करने पर पता चला कि विद्यालय परिसर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर लिए गए हैं। इसके अलावा बरामदे में लगा कैमरा तोड़ दिया गया तथा परिसर की टाइल्स को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। घटना से विद्यालय को आर्थिक क्षति पहुंची है और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। विद्यालय प्रशासन की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों में चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। लोगों ने पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related

JAUNPUR 7236763102289647236

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item