अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी स्मारक विद्यालय संकुल में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

समोधपुर, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी स्मारक विद्यालय संकुल में  योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने की, जबकि योग संबंधी मार्गदर्शन मिथिलेश कुमार दुबे द्वारा प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में प्रतिभागियों को योग के महत्व, उसकी उपयोगिता तथा स्वस्थ जीवनशैली में योग की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव कर सकता है।


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रबंधक श्री हृदय प्रसाद सिंह रानू ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से नियमित योग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में गांधी स्मारक पीजी कॉलेज के प्राचार्य रणजीत कुमार पाण्डेय, श्री अजेय प्रताप सिंह, श्री राजेश सिंह, प्रोफेसर राकेश कुमार यादव, प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. इंद्र बहादुर सिंह, डॉ. नीलू सिंह, डॉ जितेन्द्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक बिन्द प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, पंकज कुमार, गंगा प्रसाद सिंह, राजेश सिंह, शिवमंगल सोनी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योगाभ्यास करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related

JAUNPUR 4061273521354502054

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item