परिषदीय विद्यालयों में किया गया योगाभ्यास
https://www.shirazehind.com/2026/06/blog-post_665.html
जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षकों और बच्चों ने योगाभ्यास किया। तहसील क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बामी, प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर,पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय सटवां, प्राथमिक विद्यालय करौर,कम्पोजिट विद्यालय गरियांव, प्राथमिक विद्यालय शुक्ल का पूरा,कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़, प्राथमिक विद्यालय बरावां आदि में योगाभ्यास किया गया। भीषण गर्मी के चलते सभी विद्यालयों में सुबह ही योगाभ्यास कराया गया।यह विकास खंड मछलीशहर के कम्पोजिट विद्यालय बामी का दृश्य है जहां एक छोटा बच्चा पूरी तन्मयता के साथ शिक्षकों संग योग कर रहा है।

