जौनपुर बनेगा विकास का मॉडल: गिरीश यादव

जौनपुर। प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के नगरीय इलाके में ₹3.29 करोड़ लागत की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में जौनपुर तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आने वाले समय में विकास का मॉडल बनेगा।

शिलान्यास के तहत भंडारी शीतला चौकिया मार्ग से लखनपुर होते हुए रेलवे क्रासिंग तक सड़क चौड़ीकरण कार्य ₹3.17 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। वहीं मियापुर मोहल्ले में रणजीत सिंह के मकान से टोला मौर्या होते हुए राम लखन बिंद के मकान तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य ₹12.36 लाख की लागत से कराया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जौनपुर को विकास की नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि किसानों, छात्रों और मरीजों के लिए सुविधा और प्रगति का मार्ग हैं।

उन्होंने कहा कि जौनपुर चारों ओर रेलवे लाइन से घिरा हुआ है, जिसके कारण वर्षों से रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या बनी रहती थी। अब बनारस रोड जगदीशपुर और प्रयागराज रोड नईगंज पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो चुका है, जबकि शाहगंज रोड लखनपुर पर डबल रेलवे ओवरब्रिज का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। इससे जिले की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

मंत्री ने बताया कि गोमती नदी पर नए सेतुओं का निर्माण, केंद्रीय विद्यालय, रिंग रोड, घाटों का सौंदर्यीकरण तथा खेल मैदानों के विकास जैसे कार्य जौनपुर को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर गांव को सड़क, हर युवा को रोजगार, हर महिला को सम्मान और हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करना है।

पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गिरीश चंद्र यादव के प्रयासों से पिछले नौ वर्षों में सदर विधानसभा क्षेत्र में लगभग ₹10 हजार करोड़ के विकास कार्य कराए गए हैं और विकास की रोशनी हर गांव तक पहुंची है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय सिंह, प्रदीप तिवारी, नंदलाल यादव, सुभाष सिंह, डॉ. पी.के. संतोषी, आशीष गुप्ता, विकास शर्मा, कमलेश निषाद, विपिन सिंह, जटाशंकर त्रिपाठी, धर्मपाल कनौजिया, अरविंद सिंह, देवेंद्र सिंह, सुभाष मौर्य, सुरेंद्र मौर्य 'भग्गू' सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 4190512562252252379

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item