दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकला

डोभी, जौनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर चंदवक पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के खिरौना गांव निवासी ऋषु यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को चंदवक थाना क्षेत्र के घुट्टा गांव निवासी मुकेश यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति मुकेश यादव और सास सुशीला यादव दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।
पीड़िता का आरोप है कि बीते 10 जून को सुबह करीब नौ बजे पति और सास ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपितों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति मुकेश यादव और सास सुशीला यादव के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक देव चौबे मामले की जांच कर रहे हैं।

Related

डाक्टर 3420111222633071993

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item