दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, भारत विकास परिषद शौर्य ने बांटी ड्रेस और दिया सहयोग का भरोसा

 

जौनपुर। सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को साकार करते हुए भारत विकास परिषद् शौर्य, जौनपुर ने हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में दिव्यांग बच्चों के बीच खुशियों की सौगात बांटी। शाखा अध्यक्ष अवधेश गिरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को ड्रेस वितरित की गई और उनके बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उपस्थित 25 दिव्यांग बच्चों को लोअर और टी-शर्ट प्रदान की गई। नई ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। परिषद के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद सैनी ने बताया कि संस्थान में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, नृत्य, संगीत एवं उनकी प्रतिभा के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि बच्चों के भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की जाती है।

सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए परिषद के पूर्व गतिविधि संयोजक (सेवा) दयाशंकर निगम ने विद्यालय को 50 किलोग्राम चावल भेंट किया। वहीं संस्कार गतिविधि संयोजक अतुल जायसवाल ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अवधेश गिरि ने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन में खुशियां और आत्मविश्वास लाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि किसी भी आवश्यकता की घड़ी में भारत विकास परिषद शौर्य परिवार बच्चों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव नित्यानंद पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अंशज शुक्ला, अतुल जायसवाल, दयाशंकर निगम, प्रमोद सैनी सहित परिषद के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सेवा और संवेदना से ओतप्रोत इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि समाज के विशेष बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं है।

Related

JAUNPUR 8616289777794519234

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item