खबर का असर: चौकियां धाम में सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ

 बीते दिनों अर्धनिर्मित सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने से गिट्टी पर नंगे पांव पैदल चलने को मजबूर थे दर्शनार्थी

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में सड़क निर्माण कार्य पुनः सोमवार की रात से प्रारंभ हो चुका है। सड़क ढलाई निर्माण कार्य रात्रि में ही कराया जा रहा है। वहीं रात्रि में अंधेरा होने के कारण श्रमिकों को समान लाने जाने में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है जिससे ढलाई कार्य अधिक नहीं हो पा रहा है। यह कार्य मंदिर के मुख्य मार्ग गेट नंबर 2 के समीप पहुंच चुका है। वहीं दिन में यात्रियों के आवागमन में कोई बांधा न हो, इसीलिए यह कार्य रात्रि में ही ठीकेदार द्वारा किया जा रहा है।
ठेकेदार अखिलेश यादव ने बताया कि बुधवार की रात तक मन्दिर के गेट नंबर 2 तक ढलाई कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। दूसरी ओर मंदिर के सामने की गली मार्ग में 20 दिन से अधिक हो जाने के कारण अभी भी निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ था। वह कार्य बृहस्पतिवार की रात्रि से प्रारंभ हो जाएगा। बीते 20 दिनों से क्षेत्र के लोगो द्वारा जलकल की पाइप लाइन बिछाई जा रही थी, इसीलिए इस गली मार्ग को रोक गया था। ढलाई करने के पश्चात पाइप लाइन बिछाने में दिक्कत होती। साथ में सड़क मार्ग नुकसान होता, इसीलिए इस कार्य को रोक दिया गया था। अब यह कार्य बृहस्पतिवार की रात्रि से प्रारंभ कर दिया जायेगा।


Related

डाक्टर 455561877112775089

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item