मलमास मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, शिव धाम वेलवाई में गूंज रहा हर-हर महादेव

 

जौनपुर। मलमास माह के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव धाम वेलवाई स्थित में आयोजित माहभर चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जौनपुर के अलावा , और समेत आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।

मान्यता है कि शिव धाम वेलवाई में भगवान भुवनेश्वरनाथ महादेव स्वयंभू रूप में प्रकट हुए थे। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के कारण प्रतिदिन सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहता है और पूरा परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहता है।

मलमास के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव को हलवा-पूरी सहित विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित कर रहे हैं। दर्शन-पूजन के बाद भक्त प्रसाद ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करते हैं। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम भी निरंतर जारी है।

मंदिर परिसर के आसपास लगे मेले में महिलाओं की श्रृंगार सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुएं तथा कृषि कार्य से जुड़े विभिन्न सामानों की दुकानें श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु अपनी आवश्यकतानुसार खरीदारी भी कर रहे हैं।

शिव धाम परिसर में भगवान शिव के अलावा बजरंगबली, शनिदेव, मां अंबे सहित पोखरे के किनारे स्थित अन्य देवी-देवताओं के मंदिर भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। भक्त भगवान भुवनेश्वरनाथ महादेव के दर्शन के बाद इन मंदिरों में भी मत्था टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

देव दीप उत्थान सेवा समिति के सचिव एवं पूर्व प्रधान दिलीप मोदनवाल ने बताया कि शिव धाम वेलवाई एक अत्यंत प्राचीन एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है, जहां भगवान भुवनेश्वर महादेव स्वयंभू रूप में विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि मलमास के पूरे माह चलने वाले इस मेले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

भीषण गर्मी को देखते हुए शाहगंज के समाजसेवी आनंद अग्रहरि द्वारा मंदिर के गर्भगृह में एसी लगवाया गया है। श्रद्धालु इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे भक्तों की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल बता रहे हैं।

Related

JAUNPUR 8012454021069501635

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item