शिक्षकों ने अपर शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन

एनपीएस की राशि ब्याज सहित जीपीएफ खाते में स्थानांतरित करने की उठाई मांग

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता राम पाल से भेंट कर उनका स्वागत किया और शिक्षक-कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में एनपीएस से ओपीएस में शामिल शिक्षक-कर्मचारियों की एनपीएस कटौती की पूरी धनराशि ब्याज सहित जीपीएफ खातों में स्थानांतरित करने, सातवें वेतन आयोग से जुड़ी चयन एवं प्रोन्नति वेतनमान की विसंगतियां दूर करने, एरियर भुगतान की स्पष्ट व्यवस्था बनाने, शिक्षा सेवा चयन आयोग में धारा-21 को यथावत लागू रखने, कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को वित्तीय लाभ देने तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग की गई।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने वित्त नियंत्रक से भी मुलाकात कर एनपीएस की धनराशि जीपीएफ खातों में स्थानांतरित करने में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। वित्त नियंत्रक ने आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से आवश्यक दिशा-निर्देश मिलते ही ब्याज सहित पूरी धनराशि संबंधित शिक्षक-कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, मनोज तिवारी, हौशिला प्रसाद पाल, राम नारायण बिंद, विजय प्रकाश गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 2542149848992410602

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item