चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

खेतासराय। खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से चेस्ट कैंसर से पीड़ित थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मरहट ग्राम पंचायत की वर्तमान प्रधान सुमन सिंह (57) पत्नी सतेन्द्र सिंह एडवोकेट उर्फ कलेंडर पिछले करीब दो दशकों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। उपचार के दौरान रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। ग्राम प्रधान के रूप में उन्होंने गांव के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थीं। ग्रामीणों के सुख-दुख में सहभागिता के चलते उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था। उनके निधन से पंचायत क्षेत्र में शोक का माहौल है। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पति सतेन्द्र सिंह एडवोकेट ने मुखाग्नि दी। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक पहुंचे।

Related

JAUNPUR 7002049250595689565

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item