पट्टीदारों ने रिहायशी मङहे में लगाई आग, सामान जलकर राख

 सरायख्वाजा के इटौरी गांव में आधी रात को हुई घटना

जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने पड़ोसी के रिहायशी मङहे व घर में आधी रात को आग लगा दी। जिसमें दो छप्पर घर जलकर राख हो गए , उसमें खाने पीने के सामान नष्ट हो गए और पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

 जानकारी के अनुसार  इटौरी गांव निवासी निन्हकू गौतम का एक सप्ताह पूर्व पड़ोसी लोगों से जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी । जिसमें नन्हकू गौतम समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए थे।  नन्हकू ने परिवार पर हमला करने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था । जिससे गुस्साए दबंग पड़ोसियों ने मंगलवार की  आधी रात के बाद रिहायशी मङहे में आग लगा दी। उस  दौरान परिवार घर के बाहर सोया था और उनके दो मङहे में रिहायसी मडहे में आग  लगा दी जिससे उसमें रखे कपड़े बर्तन खाद्यान्न व अन्य सामान जल कर रख हो गए, आग लगने  कि जैसे जानकारी हुई ननकू के परिवार जोर-जोर से बचाव के लिए चिल्लाने लगे, गांव वाले जुटे और आग को बुझाने तब तक दो रियासी मङहे जलकर राख हो चुके थे। पीङीत ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कङी कार्रवाई की मांग की  घटना से परिवार दहशत में है। ननकू का कहना है कि वह सब दबंग लोग हैं कभी भी हमला कर सकते हैं और पुलिस अगर कोई कार्रवाई शीघ्र नहीं की तो  आगे भी घटना को अंजाम देंगे ।

Related

डाक्टर 348551098751164463

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item