विद्यालय के पास दो हरे शीशम काटे जाने का आरोप, डीएम से एफआईआर की मांग
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय के पास स्थित दो जीवित शीशम के पेड़ों को बिना किसी वैधानिक अनुमति के काट दिया गया तथा उनकी लकड़ी को निजी कब्जे में ले जाया गया। प्रार्थी का कहना है कि घटना से संबंधित वीडियो एवं अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिनके आधार पर अवैध कटान और लकड़ी के कब्जे की जांच कराई जानी चाहिए।
शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि दबंग लोगो ने पेड़ों की कटान कर लकड़ी अपने घर ले जाई गई। प्रार्थी ने यह भी उल्लेख किया है कि थाना शाहगंज में दो लोगों पर प्राथमिकी में भी नामजद हैं, इसलिए वर्तमान प्रकरण की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
प्रार्थी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की तत्काल स्थलीय जांच कराकर अवैध रूप से काटी गई लकड़ी बरामद की जाए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
मामले की शिकायत की प्रतिलिपि प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) जौनपुर को भी प्रेषित की गई है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।

