नवीन सब्जी मण्डी की दुकान में सेंध लगाकर नगदी उठा ले गये चोर
https://www.shirazehind.com/2026/06/blog-post_646.html
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना के शीतला चौकिया के पास स्थित नवीन सब्जी मण्डी में एक आढ़त की दुकान में शनिवार रात्रि सेंध लगाकर चोर 41 हजार रूपये नगदी समेत जरूरी दस्तावेज लेकर चम्पत हो गये। सुबह आढ़त पर पहुंचे दुकान स्वामी ने दुकान खोला तो सेंध लगा देख हतप्रभ हो गया। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर आलमारी तोड़कर अज्ञात चोर आढ़ती की दुकान से 41 हजार नगदी समेत जरूरी दस्तावेज उठा ले गये थे। इस घटना की सूचना दुकानदार ने तत्काल शीतला चौकिया चौकी पर सूचना दिया।मौके पर चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव हमराहियों के साथ पहुंचकर छानबीन में जुटे रहे।

