नेत्रहीन के घर में घुसे चोर, नकदी व जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए चोर

 

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक नेत्रहीन व्यक्ति के घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी नेत्रहीन शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता घर में अकेले रहते हैं, जबकि उनके भाई का परिवार दूसरे स्थान पर रहता है। रोज की तरह बुधवार रात उन्होंने घर के कमरों और चैनल गेट में ताला बंद कर बाहर सो गए थे। रात करीब ढाई बजे आंधी-पानी शुरू होने पर जब वह घर के भीतर जाने लगे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। असहाय स्थिति में उन्हें पूरी रात बाहरी बरामदे में ही गुजारनी पड़ी।

गुरुवार सुबह उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोस का एक बच्चा पीछे के रास्ते घर के अंदर पहुंचा और मुख्य दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। चोरों ने घर में घुसकर कमरों और पेटियों के ताले तोड़ दिए थे तथा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

पीड़ित के अनुसार चोर 46 हजार रुपये नकद, सोने के टॉप्स, एक अंगूठी तथा लगभग साढ़े तीन सौ ग्राम चांदी की सिकड़ी चोरी कर ले गए। आशंका जताई जा रही है कि चोर घर के पीछे लगे करकट के सहारे छत पर चढ़कर भीतर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पीआरवी टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने सरपतहां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related

JAUNPUR 4189705224723033067

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item