कायस्थ पार्टी का जौनपुर में तेजी से विस्तार, विभिन्न तहसीलों में पदाधिकारियों का मनोनयन
जौनपुर। नगर के शास्त्री नगर स्थित शास्त्री कॉन्वेंट स्कूल के सभागार में किसान, आमजन, युवा, शोषित एवं ट्रेडर्स हमारी पार्टी (कायस्थ पार्टी) का जनपद की सभी तहसीलों में संगठन विस्तार एवं पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न तहसीलों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का मनोनयन कर उन्हें शपथ दिलाई गई।
शाहगंज तहसील में विवेक कुमार अस्थाना को अध्यक्ष, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को महासचिव तथा राकेश कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष बनाया गया। बदलापुर तहसील में रणवीर प्रकाश श्रीवास्तव को अध्यक्ष एवं संजय दुबे को सामान्य प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मछलीशहर तहसील में डॉ. विभव सिन्हा को अध्यक्ष, सुधीर श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार श्रीवास्तव को महासचिव तथा विजय यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं मड़ियाहूं तहसील में डॉ. विजेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, स्वप्निल श्रीवास्तव को शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रेनू श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, विनय कुमार श्रीवास्तव ‘पिंटू’ को मीडिया प्रभारी तथा धीरज कुमार श्रीवास्तव को व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया।
केराकत तहसील में विनय कुमार श्रीवास्तव ‘बंटी’ को अध्यक्ष, आनंद कृष्ण श्रीवास्तव को विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सुधीर राय को शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा अनीश कुमार को व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जौनपुर नगर इकाई के विस्तार के तहत धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव को व्यापार प्रकोष्ठ महासचिव, रवि कुमार श्रीवास्तव को जिला सचिव, विकास कुमार सिन्हा ‘अंगद’ को नगर युवा अध्यक्ष, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव ‘सोनू’, रूपेश कुमार श्रीवास्तव तथा नीरज कुमार श्रीवास्तव को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा मधुर मोहन अस्थाना को विधि प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष तथा आनंद मोहन अस्थाना को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कायस्थ पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है, जिसमें सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को समान सम्मान एवं अवसर प्राप्त हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा दिलाना, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाना, बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रयास करना, किसानों की समस्याओं का समाधान, कृषि यंत्रों को जीएसटी मुक्त कराना तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर सार्थक पहल करना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रेमचंद यादव, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ मनोज कुमार श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शमशेर शेख, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अवधेश कुमार श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ सरोज यादव, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ शिवेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ डॉ. प्रेमचंद, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भारतीय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. विवेक श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सामान्य प्रकोष्ठ शिवाकांत मिश्रा सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनुपम श्रीवास्तव ने किया, जबकि अंत में जिला अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

