कांग्रेस के राष्ट्रीय अभियान ‘छात्रों की गूंज’ में पूर्णिया में गरजेंगे नदीम जावेद

 

जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान ‘छात्रों की गूंज’ के तहत 25 जून को देश के विभिन्न शहरों में वरिष्ठ नेताओं द्वारा पत्रकार वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती के साथ उठाना तथा उनकी आवाज़ को देशभर में पहुंचाना है।

इसी क्रम में कांग्रेस नेतृत्व ने पूर्व विधायक नदीम जावेद को बिहार के पूर्णिया में आयोजित होने वाली पत्रकार वार्ता को संबोधित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि नदीम जावेद का अनुभव और प्रभावी वक्तृत्व छात्रों एवं युवाओं की समस्याओं को मजबूती से सामने रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह ने बताया कि यह अभियान युवाओं के अधिकार, शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य से जुड़े सवालों को लेकर व्यापक जनजागरण का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जननायक राहुल गांधी के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है।

सत्यवीर सिंह ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक सिपाही छात्रों और युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहा है। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के माध्यम से देशभर के विद्यार्थियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके हितों की लड़ाई को और मजबूती दी जाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान से युवाओं की अपेक्षाओं, चुनौतियों और आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाने में मदद मिलेगी तथा कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के हितों की आवाज़ को और बुलंद करेगी।

Related

JAUNPUR 3778838116391172260

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item